लाइव टीवी

Panchang 15 May 2020: आज करें भगवान शिव व हनुमान जी की पूजा, फलों का करें दान

Updated May 15, 2020 | 08:40 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 15 May; Aaj ka panchang

Today Panchang 15 May 2020: आज 15 मई है। हिंदी तिथि से ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। 08:22am के बाद नवमी है।आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आज  चन्द्रमा शनि प्रधान कुम्भ राशि में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं।प्रतिदिन

प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य वृष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं।

शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें।राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है।आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
आज सूर्य वृष में व मंगल कुम्भ राशि  में हैं।आज जन्म लेने वाले बच्चे मंगल व गुरु तथा शुक्र से ज्यादा प्रभावित होंगे।वे बहुत पैतृक सम्पत्ति के स्वामी होंगे। वे विद्वता से भरे होंगे। शनि उनको कुशल आर्किटेक्ट बनाएगा।

शुक्र फ़िल्म गुरु व चन्द्रमा  फ़िल्म मेकिंग की उच्च शिक्षा भी दिला सकते हैं। ऐसे बालक बहुत सफल फ़िल्म प्रोड्यूसर भी बन सकते हैं । कुम्भ का मंगल व चन्द्र गोचर उनको सफल बिजनेसमैन भी बना सकता हैं। ऐसे जातक समाज सेवक होंगे।

उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन चन्द्रमा के कारण उनको शीत जनित रोगों  से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से हर एकादशी को अन्न का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें
आज भगवान शिव व हनुमान जी की पूजा करें। दुर्गासप्तशती व सुन्दरकाण्ड का  पाठ करें। फलों का दान करें।आज आत्मबल कम मत होने दें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।  

Today Panchang 15 May 2020

  • दिनांक-15 मई 2020
  • दिन- शुक्रवार
  • माह-ज्येष्ठ
  • तिथि- अष्टमी 08:22am तक फिर नवमी 
  • पक्ष-कृष्ण पक्ष
  • नक्षत्र-धनिष्ठा
  • करण-कौलव
  • सूर्य राशि-वृष
  • चन्द्र राशि- कुम्भ

शुभ मुहूर्त: अभिजीत-11बजकर 50 मिनट दिन से 12 बजकर 46 मिनट तक।अभिजीत का समय बहुत ही शुभ होता है।इस समय कोई भी कार्य आरम्भ कर सकते हैं।इस समय किसी विशेष मन्त्रों की सिद्धि भी की जाती है।इस समय दान व पुण्य फलदायी है।

विजय मुहूर्त: 02:36pm से 03:28 pm

गोधूलि मुहूर्त: 06:45 pm से 07:09 pm

अशुभ मुहूर्त: राहुकाल- प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल