लाइव टीवी

आज का पंचांग, 15 नवंबर 2020: विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त के पाठ से मिलेगा शुभ फल, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Nov 15, 2020 | 09:13 IST

आज का पंचांग, 15 नवंबर 2020: आज श्रीसूक्त और विष्णुसहस्रनाम का पाठ बहुत शुभ साबित हो सकता है। जानिए आज के शुभ मुहूर्त और कब है राहुकाल।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 15th November, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • पंचांग से मिलता है दिन की सभी गृह स्थितियों का ज्ञान
  • जानिए कब हैं शुभ मुहूर्त और किस समय पड़ेगा राहुकाल
  • आज श्री सूक्त का पाठ करने से मिलेगा बहुत ही शुभ फल

Aaj Ka Panchang 15 November 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह शुक्लपक्ष की प्रतिपदा है। आज रविवार है।आज चन्द्रमा तुला राशि में है। तुला का स्वामी ग्रह शुक्र है। आज श्री सूक्त का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा। पञ्चाङ्ग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अन्न दान करना अनन्त पुण्यदायी है।

Aaj Ka Panchang 15 November 2020:

दिनांक 15 नवंबर
माह कार्तिक
पक्ष शुक्ल
तिथि प्रतिपदा
दिवस रविवार
नक्षत्र विशाखा
करण नागव
सूर्योदय 06:34 am
सूर्यास्त 05:35 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि तुला
शुभ मुहूर्त अभिजीत-11:44 am से12:30 pm तक
विजय मुहूर्त 01:54 pm से 02: 40pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:25pm से 06:01pm तक
राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

राहुकाल के दौरान कोई भी शुभकार्य नहीं करने की मान्यता है। रविवार सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा करना मंगलकारी होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल