लाइव टीवी

15 जुलाई 2021 का पंचांग: किस समय लगेंगे शुभ मुहूर्त और कब है राहुकाल? देखिए गुरुवार के दिन का पंचांग

Updated Jul 14, 2021 | 15:20 IST

Aaj ka Panchnag, 15th July 2021: पंचांग से मिलेगा गुरुवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 15 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 15 जुलाई, aaj ka panchang 15th July 2021
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है दिन की ग्रह स्थितियों और परिस्थितियों का ज्ञान।
  • सुबह स्नान के बाद पंचांग को पढ़कर ही करनी चाहिए दिन की शुरुआत।
  • गुरुवार को गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का है दिवस।

15 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की पञ्चमी है। प्रातःकाल 07 बजकर 17 मिनट के बाद खष्ठी है। आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज गुप्तनवरात्र के खष्ठी का व्रत रहें, व रात्रि में माता तारा की उपासना करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है।आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।आज चन्द्रमा मीन में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 15 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 15 जुलाई 2021
दिवस गुरुवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि पञ्चमी 07:17am तक फिर खष्ठी
सूर्योदय 05:37 am
सूर्यास्त 07:16 pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि उत्तराफाल्गुनी
चन्द्र राशि सिंह 09:39 am तक फिर कन्या
करण बालव 07:27am तक फिर कौलव
योग वरिया न 11:47 am तक फिर परिघ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 pm से12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:32 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। जीवन में कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल