लाइव टीवी

आज का पंचांग, 16 अप्रैल 2021: महामृत्युंजय मंत्र के जप से मिलेगा अनंत पुण्य, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

Updated Apr 16, 2021 | 05:30 IST

आज का पंचांग 16 अप्रैल 2021: सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का 18 पाठ करें व दुर्गासप्तशती का पूर्ण पाठ करें। आज शुक्रवार है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है। पढ़िए 16 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग, Aaj Ka Panchang 16th April 2021
मुख्य बातें
  • नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा स्वरूप की होती है आराधना।
  • आज सिद्धिकुंजिकस्तोत्र के 18 पाठ के साथ करें व दुर्गासप्तशती का पूर्ण पाठ।
  • जानिए आज के शुभ मुहूर्त और किस समय है राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 16 April 2021: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी  है। आज नवरात्र का चतुर्थी व्रत भी है।आज रोहिणी नक्षत्र है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। आज माता के कुष्मांडा स्वरूप की आराधना होती है। माता अपने भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं। आज दान पुण्य करें। आज दान बहुत महत्व है। आज सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का 18 पाठ करें व दुर्गासप्तशती का पूर्ण पाठ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार
है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 16 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 16 अप्रैल 2021
दिवस शुक्रवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 05:58 am
सूर्यास्त 06:44 pm
नक्षत्र

रोहिणी

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि वृष
करण विष्टि
योग सौभाग्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से12:49 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:18 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:29 pm से 06:56 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और ना ही कोई मंगल कार्य का आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल