लाइव टीवी

Panchang Today, 16 जनवरी 2022 का पंचांग: रविवार को सूर्य जी की विधिवत पूजा करने का है अनन्त पुण्य, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Jan 15, 2022 | 14:46 IST

16 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 16 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
  • जानें 16 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?
  • आज असत्य मत बोलें।

16 January 2022 Ka Panchang: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज रविवार का व्रत है व आद्रा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज लाल ऊनी वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज भगवान सूर्य जी की विधिवत पूजा करें व श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। 

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 16 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 16 जनवरी 2022 
दिवस रविवार
माह पौष, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी
सूर्योदय 07:14 am
सूर्यास्त 05:42 pm
नक्षत्र आद्रा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि मिथुन
करण गरज
योग इंद्र 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:58am से12:51pm तक 
विजय मुहूर्त  02:43pm से 03:39pm तक 
गोधुली मुहूर्त  07:04pm से 07:29pm तक 

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल