लाइव टीवी

पंचांग, 16 June: जानें मंगलवार का शुभ मुहूर्त, श्री सूक्त का पाठ करने से मिलेगा पुण्य

Updated Jun 16, 2020 | 09:14 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 16 जून 2020, Aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज विष्णु जी की पूजा का विशेष महत्व है
  • मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें
  • आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की दशमी है

Today Panchang 16 June 2020: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। प्रातःकाल 05 बजकर 40 मिनट के बाद एकादशी लग जाएगी। आज मंगलवार है। चन्द्रमा मेष राशि में है। आज भगवान विष्णु की उपासना का विशेष फल है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज व्रत व भगवान विष्णु जी की पूजा का विशेष महत्व है। आज श्री सूक्त का पाठ करने का बहुत ही पुण्य है।

यहां पढ़ें 16 जून का पंचांग

  • दिनांक-16 जून
  • माह-आषाढ़
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि- दशमी 05:40am तक फिर एकादशी
  • दिवस-मंगलवार
  • नक्षत्र- अश्वनी
  • करण-विष्टि
  • सूर्योदय-05:24am
  • सूर्यास्त-07:23pm
  • सूर्य राशि-मिथुन
  • चन्द्र राशि- मेष

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत-11:54am से 12:50pm तक
  • विजय मुहूर्त-02:43 pm से 03: 43 pm तक
  • गोधुली मुहूर्त-07:09pm से 07:30pm तक
  • राहुकाल-सायं काल 03 बजे से 04:30 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल