लाइव टीवी

आज का पंचांग, 16 सितंबर 2021: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब पड़ेगा राहुकाल? देखिए गुरुवार का पंचांग

Updated Sep 15, 2021 | 13:25 IST

16th September 2021 ka Panchang: गुरुवार के पूरे दिन के लिए पंचांग से होगा शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 16 सितंबर के शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
16 सितंबर का पंचांग, Panchang 16 September 2021
मुख्य बातें
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा के साथ करें विष्णुसहस्रनाम का पाठ।
  • बजरंगबाण का पाठ करने से भी मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • पंचांग से ही होता है शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

16 September 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। प्रातःकाल 09 बजकर 37 मिनट के बाद एकादशी है। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज रात्रि में माता तारा की उपासना करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा धनु में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 16 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 16 सितम्बर  2021
दिवस गुरुवार
माह भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 09:37 am तक फिर एकादशी
सूर्योदय 06:10 am
सूर्यास्त 06:21 pm
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि धनु 10:43 am तक फिर मकर
करण गर 09:37 am तक फिर वणिज
योग शोभन 10:37 pm तक फिर अतिगण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:32 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। जीवन से जुड़ा कोई भी मंगल या शुभ कार्य इस दौरान करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल