लाइव टीवी

आज का पंचांग, 17 July 2020: आज रूद्राभिषेक से मिलेगा पुण्य, जानें शुक्रवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Jul 17, 2020 | 11:26 IST

आज का पंचांग, 17 July: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। जानिए आज कब होगा शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj ka Panchang 17 July 2020 आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है।
  • भगवान शिव का उपासना का है बहुत महत्व
  • जानें शुक्रवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 17 July 2020: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज शुक्रवार है। आज व्रत रखें। भगवान शिव की पूजा करें। आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। सूर्य अभी कर्क में हैं। आज शिव उपासना का महान दिवस है।

आज का पंचांग 17 जुलाई 2020

दिनांक 17 जुलाई
माह श्रावण
पक्ष कृष्ण
तिथि द्वादशी
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र रोहिणी
करण कौलव
सूर्योदय 05:35 am
सूर्यास्त 07:21 pm
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि वृष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 pm से 12:54 pm
विजय मुहूर्त 02:49 pm से 03:51 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:11 pm से 07:39 pm तक

मालूम हो कि शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 को राहुकाल सुबह 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल