लाइव टीवी

आज का पंचांग, 17 सितंबर 2020: आज है पितृ अमावस्या, आज कर सकते हैं पूर्वजों का श्राद्ध

Updated Sep 17, 2020 | 06:12 IST

आज का पंचांग 17 सितंबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 अश्विन माह कृष्ण पक्ष श्राद्ध की अमवस्या है। आज पितृ अमावस्या है। जो लोग पूर्व की तिथियों में अपने पूर्वज का श्राद्ध न कर पाए हों वो आज कर सकते हैं।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 17 September, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज पितृ अमावस्या है।
  • जो लोग पूर्व की तिथियों में अपने पूर्वज का श्राद्ध न कर पाए हों वो आज कर सकते हैं।
  • आज माता काली जी की पूजा का भी अनन्त फल है।

Aaj Ka Panchang 17 September 2020: आज विक्रम संवत 2077 अश्विन माह कृष्ण पक्ष श्राद्ध की अमवस्या है। आज पितृ अमावस्या है। आज जो लोग पूर्व की तिथियों में अपने किसी पूर्वज का श्राद्ध न कर पाए हों वो आज उनका श्राद्ध कर सकते हैं। श्रद्धा अनुसार श्राद्ध करें। आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा सिंह राशि में है तथा वह दिन में 03 बजकर 05 मिनट पर  कन्या राशि में जाएगा।

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज विष्णु जी की पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज माता काली जी की पूजा का भी अनन्त फल है। चने की दाल व धार्मिक पुस्तकों  का दान करें।

आज का पंचांग 17 सितंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 17 सितंबर
माह आश्विन
पक्ष कृष्ण
तिथि अमावस्या
दिवस गुरुवार
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
करण चतुष्पद
सूर्योदय 06:06 am
सूर्यास्त 06:28 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि सिंह 03:05 pm तक फिर कन्या 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:52 am से12:39 pm तक
विजय मुहूर्त 02:17 pm से 03: 05pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 pm से 06:37 pm तक

आज दोपहर 01:30 से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल