लाइव टीवी

आज का पंचांग, 17 जून 2021: किस समय है गुरुवार के शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल, देखिए दिन का पंचांग

Updated Jun 17, 2021 | 06:10 IST

Aaj ka Panchnag, 17 June 2021: जानिए 17 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त। पंचांग से मिलेगा गुरुवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Loading ...
आज का पंचांग 17 जून, aaj ka panchang 17th June 2021
मुख्य बातें
  • पंचांग देखने से करनी चाहिए अपने दिन की शुरुआत।
  • पंचांग से होता है दिन की ग्रह स्थितियों का ज्ञान।
  • आज के मुहूर्त, राहुकाल का समय और अन्य बातें जानिए।

17 जून 2021 का पंचांग: आज 2078 आनंद विक्रम संवत ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। रात्रि 10 बजे अष्टमी लग जाएगी। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
धार्मिक पुस्तक के दान का आज बहुत महत्व है। घर पर ही श्रद्धापूर्वक विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है व गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 17 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 17 जून 2021
दिवस गुरुवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी रात्रि 10 बजे तक तदुपरांत अष्टमी
सूर्योदय 05:38 am
सूर्यास्त 07:15 pm
नक्षत्र

पूर्वफाल्गुनी

सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि सिंह
करण गर 10:29am तक फिर वणिज
योग

वज्र 06:50 am तक फिर सिद्धि

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55 pm से12:48 pm तक
विजय मुहूर्त 02:39 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:59 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी मंगल या शुभ काम आरंभ करना उचित नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल