लाइव टीवी

18 अप्रैल 2022 का पंचांग: शिवपुराण के पाठ का है आज बहुत महत्व, माता दुर्गा की करें उपासना

Updated Apr 17, 2022 | 16:46 IST

18 April 2022 ka Panchang: 18 अप्रैल को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। यहां पढ़ें सोमवार का पंचांग और शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • माता पार्वती जी की स्तुति करें।
  • आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है।
  • श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

18 April 2022 Ka Panchang:  आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। विशाखा नक्षत्र है।आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें।माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है। 

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: Chaitra Purnima 2022 Vrat Vidhi: कब है चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि, कैसे रखें व्रत और जानें क्या है इसका महत्व 

आज का पंचांग 18 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 18 अप्रैल 2022  
दिवस सोमवार
माह वैशाख,कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया 
सूर्योदय

05:52am

सूर्यास्त 06:49pm
नक्षत्र विशाखा
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

तुला10:09pm तक फिर वृश्चि

करण तैतिल
योग

वणिज

अभिजीत मुहूर्त  11:57am से 12:49pm तक
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:15pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय राहुकाल-प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल