लाइव टीवी

Panchang 18 May: कुशल फिल्म निर्देशक बनते हैं आज जन्मे बालक, जानें कौन सी घड़ी है सबसे शुभ

Updated May 18, 2020 | 11:09 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 18 May, पंचांग 2020

Today Panchang 18 May 2020: आज 18 मई है। आज विक्रम संवत 2077 ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की एकादशी का पुण्य पर्व है। आज भगवान विष्णु की उपासना करें। व्रत व दान करें। विष्णुसहस्रनाम का पाठ बहुत ही पुण्यदायी है। एकादशी के दिन घर का माहौल सात्विक व भक्तिमय हो।

आज सोमवार का दिवस है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज चन्द्रमा गुरु प्रधान मीन राशि में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए।

अभी सूर्य वृष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है।आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-
आज सूर्य वृष में व चन्द्रमा मीन राशि में हैं। शनि मकर राशि में वक्री हैं। मंगल कुम्भ राशि में आ चुके हैं।आज जन्म लेने वाले बच्चे बहुत ही चंचल प्रवृति के  होंगे। वे कला या साहित्य के ज्ञान से भरे होंगे।

शुक्र व बुध उनको धनी बनाएगा व बैंकिंग सेवा में उच्च पद दिलवा सकता है। गुरु आध्यात्मिक गुरु व शनि कुशल एडवोकेट बना सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर फ़िल्म मेकिंग की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं व कुशल फ़िल्म निर्देशक बन सकते हैं।

ऐसे जातक भगवान शिव के भक्त होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन सूर्य के कारण उनको नेत्र रोगों से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से प्रत्येक सोमवार को चावल का दान करवाते रहना चाहिए। समय समय पर शुभ मुहूर्त पर रूद्राभिषेक करवाने से लाभ होगा।

आज क्या करें व क्या न करें-
आज घर पर ही दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिव पूजा करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। आज का काम कल पर न टालें। आलस्य के त्याग का समय है।

यहां पढ़ें 18 मई का पंचांग

  • दिनांक-18 मई 2020
  • दिन- सोमवार
  • माह-ज्येष्ठ
  • तिथि-एकादशी
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • नक्षत्र-उत्तराभाद्रपद
  • करण-बालव
  • सूर्य राशि-वृष
  • चन्द्र राशि- मीन

शुभ मुहूर्त-1अभिजीत-11:50am से 12:46am

2-विजय मुहूर्त-02:35 pm से 03:28 pm

3-गोधूलि मुहूर्त-06:54 pm से 07:10 pm

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल