लाइव टीवी

आज का पंचांग, 18 अक्टूबर 2020: नवरात्रि में दुर्गासप्तशती के पाठ से होगा कल्याण, पंचांग से करें दिन की शुरुआत

Updated Oct 18, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग 18 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और साथ ही नवरात्रि का दूसरा दिन भी है। पढ़ें आज का पंचांग...।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 18 October, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • नवरात्रि में करते रहें दुर्गासप्तशती का पाठ, मिलेगा मंगल फल
  • पंचांग से मिलेगा दिन के सभी ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान
  • राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप करें

Aaj Ka Panchang 18 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आज नवरात्र का दूसरा दिवस है। माता दुर्गा जी की की विधिवत पूजा करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें। आज रविवार है। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज माता दुर्गा के 32 व 108 नाम  का जप करें।आज श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

आज का पंचांग 18 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 18 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि द्वितीया 05:30pm तक फिर तृतीया
दिवस रविवार
नक्षत्र स्वाती
करण बालव
सूर्योदय 06:25 am
सूर्यास्त 05:48 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि तुला
शुभ मुहूर्त- अभिजीत अभिजीत-11:44am से12:36pm तक
विजय मुहूर्त 02:01 pm से 02: 47pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:42pm से 07:01pm तक
   

आज सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल