लाइव टीवी

Panchang Today, 18 अक्टूबर 2021 पंचांग: सोमवार का पंचांग, दिन की ग्रह स्थितियों के साथ जानिए शुभ मुहूर्त

Updated Oct 17, 2021 | 16:31 IST

18th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। शुभ मुहूर्त और दिन की ग्रह स्थितियां।

Loading ...
18 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • सोमवार को रुद्राभिषेक के बाद करें शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ।
  • शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा का महान दिवस।
  • अभिजीत मुहूर्त के अलावा विजय व गोधुली मुहूर्त भी हैं बहुत सुंदर।

18 October 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। प्रदोष का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा का महान दिवस है। आज दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बहुत महत्व है। सोमवार को रुद्राभिषेक करें व शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।  आज गो सेवा करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।  अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 18 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 18 अक्टूबर 2021
दिवस सोमवार
माह आश्विन, शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय 06:27 am
सूर्यास्त 05:45 pm
नक्षत्र पूर्वभाद्रपद
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मीन
करण तैतिल
योग ध्रुव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:42 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:01 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस अंतराल में कोई भी नया या शुभ काम करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल