लाइव टीवी

आज का पंचांग, 19 अप्रैल 2021: नवरात्रि के सातवें दिन करें सप्तश्लोकी दुर्गा के 09 पाठ, जानिए शुभ मुहूर्त

Updated Apr 19, 2021 | 06:00 IST

आज का पंचांग 19 अप्रैल 2021: चैत्र माह नवरात्र की सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। पढ़िए 19 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग, Aaj Ka Panchang 19th April 2021
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है शुभ व अशुभ समय का ज्ञान।
  • पता चलती है दिन भर की ग्रह स्थिति और दशा।
  • जानिए 19 अप्रैल के शुभ मुहूर्त और कब पड़ेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 19 April 2021: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवरात्र की सप्तमी है। आज पुनर्वसु नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गा माता की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज सप्तश्लोकी दुर्गा के 09 पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। आज चावल का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 19 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 19 अप्रैल 2021
दिवस सोमवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी
सूर्योदय 05:56 am
सूर्यास्त 06:46 pm
नक्षत्र

पुनर्वसु

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि मिथुन
करण गर
योग सुकर्मा
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55 am से12:47 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:33 pm से 06:57 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और कोई मंगल कार्य का आरंभ भी नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल