लाइव टीवी

Panchang Today, 19 जनवरी 2022 का पंचांग: भगवान शिव के साथ करें हनुमान जी की अराधना, बजरंगबाण का पाठ करना भी है शुभ 

Updated Jan 19, 2022 | 06:25 IST

19 January 2022 Ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 19 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • 19 जनवरी को भगवान शिव जी की करें उपासना।
  • हनुमान जी की पूजा करना भी लाभदायक है।
  • 19 जनवरी को बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

19 January 2022 Ka Panchang: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आश्लेषा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। गणेश जी का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज कंबल दान का बहुत महत्व है। बुधवार को रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: Vastu tips : इस दिशा में भूलकर भी ना बनाएं घर में खिड़की - रोग, शोक व संकट को मिल जाता है रास्‍ता

आज का पंचांग 19 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 19 जनवरी 2022 
दिवस बुधवार
माह माघ, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया 
सूर्योदय 07:14 am
सूर्यास्त 05:48 pm
नक्षत्र आश्लेषा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कर्क
करण तैतिल
योग प्रीति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:07 pm से 07:22 pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल