लाइव टीवी

पंचांग, 19 July 2020: आज शाम के समय अशुभ है ये समय, भूलकर भी ना करें कोई मंगल काम

Updated Jul 18, 2020 | 23:54 IST

पंचांग, 19 July: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। जानिए आज कब है शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj ka Panchang 19 July 2020 आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है।
  • आज अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
  • जानें रविवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 19 जुलाई: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आज रविवार है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। आद्रा नक्षत्र है। आज व्रत रहें। भगवान शिव व सूर्य की पूजा करें। आज व्रत का अनंत पुण्य है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातः काल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त जान कर ही शुभ कार्य आरंभ करें। सूर्य अभी कर्क में हैं। आज शिव उपासना का महान दिवस है। आज अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

आज का पंचांग 19 जुलाई 2020

दिनांक 19 जुलाई
माह श्रावण
पक्ष कृष्ण
तिथि चतुर्दशी
दिवस रविवार
नक्षत्र आद्रा
करण विष्टि
सूर्योदय 05:35 am
सूर्यास्त 07:22 pm
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मिथुन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 pm से 12:56 pm
विजय मुहूर्त 02:51 pm से 03:52 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:12 pm से 07:39 pm तक

मालूम हो कि रविवार, 19 जुलाई 2020 को राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल