लाइव टीवी

19 जुलाई 2021 का पंचांग: आज रखें सोमवार का पावन व्रत, शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा का महान दिवस

Updated Jul 18, 2021 | 14:04 IST

19 जुलाई 2021 का पंचांग। सोमवार का पावन व्रत है।भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा का महान दिवस है। शिवपुराण का पाठ करें। जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल...

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang 19 July 2021
मुख्य बातें
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।

19 जुलाई 2021 का पंचांग। आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। विशाखा नक्षत्र रहेगा।आज सोमवार का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा का महान दिवस है। दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बहुत महत्व है। शिवपुराण का पाठ करें।

आज बजरंगबाण के पाठ करने का भी अनन्त पुण्य है।प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 19 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 19 जुलाई 2021
दिवस सोमवार
माह आषाढ़,शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी10pm तक फिर एकादशी
सूर्योदय 05:39 am
सूर्यास्त 07:16 pm
नक्षत्र विशाखा
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि तुला04:55pm तक फिर वृश्चिक
करण तैतिल 11:12am तक फिर गर
योग शुभ10:50am तक फिर शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:59pm से12:53pm तक 
विजय मुहूर्त  02:43pm से 03:39pm तक 
गोधुली मुहूर्त  07:12pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल