लाइव टीवी

आज का पंचांग, 19 मार्च 2021: बजरंगबाण के पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य, जानें शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Updated Mar 19, 2021 | 04:30 IST

आज का पंचांग 19 मार्च 2021: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी तिथि और कृतिका नक्षत्र है। भगवान कृष्ण की उपासना और अन्न का दान बेहद शुभ माना गया है। पढ़ें आज का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 19 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी पर कृतिका नक्षत्र।
  • भगवान कृष्ण की उपासना के साथ करें लक्ष्मी जी की पूजा।
  • मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा के साथ करें श्री सूक्त का पाठ।

Aaj Ka Panchang 19 March 2021: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। आज कृतिका नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 19 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 19 मार्च 2021
दिवस शुक्रवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 06:31 am
सूर्यास्त 06:29 pm
नक्षत्र कृतिका
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि वृष
करण कौलव
योग विषकम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:07 am से12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:17 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:17 pm से 06:38 pm तक

आज राहुकाल 06:17 pm से 06:38 pm तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल