लाइव टीवी

आज का पंचांग, 19 अगस्त 2021: देखिए गुरुवार का पंचांग, किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल?

Updated Aug 19, 2021 | 06:08 IST

Aaj ka Panchnag, 19th August 2021: जानिए 19 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा गुरुवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Loading ...
आज का पंचांग 19 अगस्त, aaj ka panchang 19th August 2021
मुख्य बातें
  • एकादशी के पारण के साथ करें शिव जी की उपासना।
  • गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का है दिवस।
  • यहां देखिए 19 अगस्त का शुभ पंचांग और मुहूर्त।

19 अगस्त 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज एकादशी का पारण करें व शिव जी की उपासना करें। आज  उड़द दान का बहुत महत्व है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा वृष में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 19 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 19 अगस्त 2021
दिवस गुरुवार
माह श्रावण, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 05:55 am
सूर्यास्त 06:54 pm
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि धनु
करण बव 11:52 am तक फिर बालव
योग प्रीति 07 बजे रात्रि तक फिर आयुष्मान
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 am से 12:52 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:34 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल