लाइव टीवी

Panchang Today, 19 अक्टूबर 2021 पंचांग: रात्रि में माता काली जी की करें विधिवत पूजा, दिन की ग्रह स्थितियों के साथ जानिए शुभ मुहूर्त

Updated Oct 18, 2021 | 23:45 IST

19th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। शुभ मुहूर्त और दिन की ग्रह स्थितियां।

Loading ...
19 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज उड़द दान का बहुत महत्व है।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का लाभ है।
  • आज मंगल व गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

19 October 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है फिर 07:05pm के बाद पूर्णिमा है।आज पूर्णिमा का व्रत है।आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। दान पुण्य करें।

आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का लाभ है।आज मंगलवार है। आज मंगल व गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
   
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 19 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 19 अक्टूबर 2021
दिवस मंगलवार
माह आश्विन, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी07:05pm तक फिर पूर्णिमा सूर्योदय-06:29am
सूर्योदय 06:29am
सूर्यास्त 05:45 pm
नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मीन
करण गर
योग वयाघाट
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55am से 12:56pm तक
विजय मुहूर्त 02:49pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:13pm से 07:27pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस अंतराल में कोई भी नया या शुभ काम करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल