लाइव टीवी

आज का पंचांग, 01 जुलाई 2021: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए गुरुवार का पंचांग

Updated Jul 01, 2021 | 06:40 IST

Aaj ka Panchnag, 01 July 2021: पंचांग से मिलेगा गुरुवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 01 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 01 जुलाई, aaj ka panchang 1st July 2021
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है दिन की समस्त ग्रह दशाओं का ज्ञान।
  • पता चलते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल के समय।
  • यहां पढ़िए महीने के पहले दिन, 01 जुलाई का पंचांग।

01 जुलाई 2021 का पंचांग: आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। दोपहर 02 बजकर 02 मिनट के बाद अष्टमी है।आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज कालाष्टमी का व्रत रहें व रात्रि में माता काली की उपासना करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मीन में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 01 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 01 जुलाई 2021
दिवस गुरुवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 02:02 pm तक फिर अष्टमी
सूर्योदय 05:32 am
सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि मीन
करण बव 02:02 pm तक फिर बालव
योग सौभाग्य 10:47am तक फिर शोभन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:52 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल