लाइव टीवी

Panchang Today, 1 नवंबर 2021 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

Updated Oct 31, 2021 | 16:07 IST

1st November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 1 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
1 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • रमा एकादशी के दिन श्री विष्णु उपासना के साथ रहें एकादशी व्रत।
  • भगवान शिव की उपासना के साथ करें मां दुर्गा की पूजा।
  • सबसे बेहतर रहेगा अभिजीत मुहूर्त का समय।

1 November 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। रमा एकादशी का पावन व्रत है। श्री विष्णु उपासना व एकादशी व्रत रहें। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा का महान दिवस है। आज दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बहुत महत्व है। सोमवार को रुद्राभिषेक करें व शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज गो सेवा करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 1 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 01 नवम्बर 2021
दिवस सोमवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 06:37 am
सूर्यास्त 05:31 pm
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि सिंह 06:19 pm तक फिर कन्या
करण बालव
योग इंद्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:42 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:01 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक किसी भी शुभ कार्य करने से बचना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल