लाइव टीवी

Panchang Today, 1 अक्टूबर 2021 पंचांग: शुक्रवार के नक्षत्र और शुभ मुहूर्त, जानिए राहुकाल का समय?

Updated Sep 30, 2021 | 13:28 IST

1st October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 1 अक्टूबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
1 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का है महत्व।
  • कनकधारास्तोत्र का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • विष्णु जी की उपासना के साथ करें लक्ष्मी जी की पूजा।

1st October 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। आज पुष्य नक्षत्र है। आज श्राद्ध का दसवां दिन है। विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्राद्ध के दिन अन्न दान व काग को भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें। शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। श्री सूक्त का पाठ करें।धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 1 अक्टूबर 2021 (Today Panchang) 

दिनांक 1 अक्टूबर 2021
दिवस शुक्रवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय 06:18 am
सूर्यास्त 06:02 pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि कर्क
करण वणिज
योग शिव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:56 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में कोई भी मंगल शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल