लाइव टीवी

2 अगस्त 2021 का पंचांग: आज व्रत रहें व शिव जी की करें विधिवत पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त, कब लगेगा राहुकाल

Updated Aug 01, 2021 | 13:31 IST

Aaj ka Panchnag, 2 August 2021: पंचांग से होगा सोमवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 2 अगस्त के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang 2 August 2021
मुख्य बातें
  • आज व्रत रहें व शिव जी की विधिवत पूजा करे।
  • शिवपुराण का पाठ करें।
  • आज चावल दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है।

2 अगस्त 2021 का पंचांग:  आज 2078आनंद, विक्रम संवत श्रावण माह कृष्ण पक्ष की नवमी है।आज कृतिका नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ दुर्गा जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें। आज चावल दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है।

आज व्रत रहें व शिव जी की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज सोमवार है।  प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 2 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 02 अगस्त 2021
दिवस सोमवार
माह कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय 05:48am
सूर्यास्त 07:08 pm
नक्षत्र कृतिका10:45pm तक फिर रोहिणी
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि वृष
करण गर10:15 am तक फिर वणिज
योग वृद्धि11:07pm तक  फिर ध्रुव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55am से12:53pm तक
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:36pm तक
गोधुली मुहूर्त -07:03pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल70:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल