लाइव टीवी

आज का पंचांग, 2 जनवरी 2021: आज आश्लेषा नक्षत्र में करें तिल का दान, सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य

Updated Jan 02, 2021 | 05:10 IST

आज का पंचांग, 2 जनवरी 2021: आज आश्लेषा नक्षत्र है। आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल दान करें। आज तिल दान का बहुत महत्व है...

Loading ...
aaj ka panchang 2 january 2021 today
मुख्य बातें
  • आज आश्लेषा नक्षत्र है।
  • आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज तिल दान करें।

आज का पंचांग, 2 जनवरी 2021: अंग्रेजी नव वर्ष 2021 के द्वितीय दिन आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज आश्लेषा नक्षत्र है। आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल दान करें। आज तिल दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज शनि केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा कर्क मेंं है। 

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग, 2 जनवरी 2021: (Today Panchang):

दिनांक 2 जनवरी
तिथि तृतीया 
दिवस शनिवार
नक्षत्र आश्लेषा
योग  प्रीति
माह पुष्य, कृष्ण पक्ष  
करण विष्टि
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05: 35 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि कर्क08:15pm फिर सिंह 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:06am से12:41pm तक
विजय मुहूर्त  01:52pm से 02:39pm तक  
गोधुली मुहूर्त  05:12pm से 05:43pm तक  

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से10:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल