लाइव टीवी

आज का पंचांग, 2 मई 2021: गौशाला में भोजन दान है बहुत पुण्यदायी, गायत्री मंत्र के जप से मिलेगा अनंत पुण्य

Updated May 02, 2021 | 05:50 IST

2 मई 2021 का पचांग: आज किसी मंदिर में भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करते हुए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनंत पुण्य प्राप्त होगा।

Loading ...
aaj ka panchang 2 may 2021
मुख्य बातें
  • आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • गौशाला में भोजन दान का है बहुत महत्व।
  • सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।

2 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज अन्न व फलों का दान करें। आज गौशाला में भोजन दान का बहुत महत्व है।आज किसी मंदिर में भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 2 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 2 मई 2021
दिवस रविवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष 
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 05:42 am
सूर्यास्त 06:51 pm
नक्षत्र

पूर्वाषाढ़ा

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि धनु
करण वणिज
योग

साध्य

शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:51 am से12:45 pm तक 
विजय मुहूर्त  02:29 pm से 03:19 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 06:35 pm से 07:07 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल