लाइव टीवी

Panchang Today, 20 जनवरी 2022 का पंचांग: आज करें विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Jan 20, 2022 | 06:35 IST

20 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए गुरुवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 20 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
20 जनवरी आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें
  • आज श्री सूक्त के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

20 January 2022 Ka Panchang: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज अश्लेषा नक्षत्र है। विष्णु उपासना करें। भगवान राम जी की पूजा के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज ऊनी वस्त्रों के दान का बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा कर्क में है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 20 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 20 जनवरी 2022
दिवस गुरुवार                                                                                                
माह माघ कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया 08:05am तक फिर तृतीया
सूर्योदय 07:14 am
सूर्यास्त 05:49 pm
नक्षत्र आश्लेषा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कर्क 08:24am तक फिर सिंह
करण गरज
योग आयुष्मान
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 am से 12:55 pm तक। 
विजय मुहूर्त 02:44 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल