लाइव टीवी

20 जुलाई 2021 का पंचांग: आज से चार महीने तक बंद रहेंगे सभी मांगलिक कार्य, करें एकादशी का व्रत

Updated Jul 20, 2021 | 00:30 IST

20 जुलाई 2021 का पंचांग। मंगलवार के दिन मंगल  के बीज मंत्र के जप का सुंदर फल है।। आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल...

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang 20 July 2021
मुख्य बातें
  • आज से चार माह तक मांगलिक कार्य बंद रहेंगे।
  •  एकादशी का व्रत करें।
  • बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

20 जुलाई 2021 का पंचांग। आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है।आज से चार माह तक मांगलिक कार्य बंद रहेंगे फिर 14 नवम्बर देवोत्थान एकादशी के बाद मांगलिक कार्य संपन्न होगा। इस पावन पर्व पर अनुराधा 08:35pm के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र है।

आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।  एकादशी का व्रत करें।दान पुण्य करें। इस दिन दान का बहुत महत्व है।एकादशी को विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। मंगलवार के दिन मंगल  के बीज मंत्र के जप का सुंदर फल है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 20 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 20 जुलाई 2021
दिवस मंगलवार
माह आषाढ़,शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 05:39 am
सूर्यास्त 07:15 pm
नक्षत्र 08:33pm तक फिर ज्येष्ठा
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण वणिज08:48am तक फिर विष्टि
योग शुक्ल07:38pm तक फिर ब्रम्ह
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59am से12:55pm तक
विजय मुहूर्त 02:44pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05pm से 07:29pm तक


आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल