लाइव टीवी

Panchang 20 May: आज भूलकर भी ना करें ये काम, जानें बुधवार की शुभ घड़ी

Updated May 20, 2020 | 08:29 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 20 May 2020

Today Panchang 20 May 2020: आज 20 मई है। आज मासिक शिवरात्रि है। त्रयोदशी है। आज भगवान शिव की पूजा करें। व्रत रहें। रुद्राभिषेक कराएं। बुधवार का दिवस है।हिंदी तिथि से ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 07:43 pm पर समाप्त होगी फिर चतुर्दशी लग जायेगी। है। आज अश्वनी नक्षत्र है। आज चन्द्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में है। सूर्य वृष में व मंगल कुम्भ राशि में हैं। शनि मकर में वक्री हैं। गुरु भी मकर में ही है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य मेष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-

आज सूर्य वृष में व चन्द्रमा मेष राशि में हैं। शनि मकर में वक्री हैं तथा गुरु भी वहीं है। मंगल अब मकर से कुम्भ राशि में आ चुके हैं। आज जन्म लेने वाले बच्चे चन्द्रमा के मेष में होने के कारण विद्वता व आध्यात्मिक ज्ञान से भरे होंगे। शनि व मंगल उनको चिकित्सा सेवा या विधि सेवा में उच्च पद दिलवा सकता है। बुध मैनेजमेंट गुरु व शनि कुशल सर्जन बना सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर विधि की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं व विदेश भी जा सकते हैं । ऐसे जातक भगवान शिव के भक्त होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन वक्री शनि व मेष के चन्द्रमा के कारण उनको पाचन सम्बन्धि परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से प्रत्येक मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करवाते रहना चाहिए। अन्न दान कराते रहें।

आज क्या करें व क्या न करें

मन को एकाग्र करें। आज घर पर ही गणेश जी व शिव जी की पूजा करें। शिवपुराण का पाठ करें। घर पर ही हवन करें। हरे वस्त्र  का दान करें। आज क्रोध ना करें।

यहां पढ़ें 20 मई का पंचांग

  • दिनांक- 20 मई 2020
  • दिन-  बुधवार
  • माह- ज्येष्ठ
  • तिथि- त्रयोदशी07:43pm तक फिर चतुर्दशी
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • नक्षत्र- अश्वनी
  • करण- गरज
  • सूर्य राशि-वृष
  • चन्द्र राशि- मेष
  • शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत-आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
  • 2-विजय मुहूर्त-02:40 pm से 03:29 pm
  • 3-गोधूलि मुहूर्त-06:49 pm से 07:08 pm
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल