लाइव टीवी

Panchang Today, 20 नवंबर 2021 का पंचांग: जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल

Updated Nov 19, 2021 | 16:32 IST

20th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 20 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
20 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • 20 नवंबर को रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
  • इस दिन भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • शनिवार का व्रत रखना उत्तम है।

20th November 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तथा रोहिणी नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द व तिल दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है।आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 20 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 20 नवंबर 2021
दिवस शनिवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 05:04 pm तक फिर द्वितीया
सूर्योदय 06:50 am
सूर्यास्त 05:22 pm
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि वृष
करण कौलव
योग शिव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:46 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल