लाइव टीवी

आज का पंचांग, 21 मई 2021: वैशाख माह शुक्ल पक्ष की नवमी के व्रत का मिलेगा अनंत पुण्य, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

Updated May 21, 2021 | 06:30 IST

Aaj ka Panchnag, 21 May 2021: यहां जानिए शुक्रवार के दिन का पंचांग, जिससे मिलेगा दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। साथ ही पता चलेंगी दिन की ग्रह स्थितियां।

Loading ...
21 मई का पंचांग, Aaj ka panchang 21 May 2021
मुख्य बातें
  • शिव जी की विधिवत पूजा के साथ करें दुर्गासप्तशती का पाठ।
  • शुक्रवार को व्रत भी मिलेगा अनंत पुण्य।
  • पंचांग से होता है दिन के शुभ व अशुभ समय का ज्ञान।

21 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज व्रत रख सकते हैं। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज शिव जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज व्रत का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

 प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 21 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 21 मई 2021
दिवस शुक्रवार
माह वैशाख, शुक्ल पक्ष 
तिथि नवमी 11:11 am तक फिर दशमी
सूर्योदय 05:22 am
सूर्यास्त 07:03 pm
नक्षत्र

पूर्वाफाल्गुनी

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि सिंह 09:09 pm तक फिर कन्या
करण कौलव
योग

हर्षण

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:50 am से12:45 pm तक
विजय मुहूर्त 02:38 pm से 03:27 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:49 pm से 06:14 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल