लाइव टीवी

आज का पंचांग, 21 जून 2021: किस समय लगेगा राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त, देखिए सोमवार का पंचांग

Updated Jun 21, 2021 | 06:00 IST

Aaj ka Panchnag, 21 June 2021: जानिए 21 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त। पंचांग से मिलेगा सोमवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Loading ...
आज का पंचांग 21 जून, aaj ka panchang 21th June 2021
मुख्य बातें
  • आज करें भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा।
  • ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 मंत्रों के जप से मिलेगा अनन्त लाभ।
  • अन्न दान के साथ वस्त्र दान का भी है बहुत महत्व।

21 जून 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज निर्जला एकादशी का पावन व्रत भी है।आज स्वाती नक्षत्र है। निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। इस पावन अवसर पर तुला दान कर सकते हैं। धन प्राप्ति हेतु श्री सूक्त का पाठ करें।

आज ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 मंत्रों के जप का अनन्त लाभ है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 21 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 21 जून 2021
दिवस सोमवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 05:29 am
सूर्यास्त 07:16 pm
नक्षत्र स्वाती 04:47 pm तक फिर विशाखा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि तुला
करण विष्टि 01:32pm तक बव
योग

शिव 05:35 pm तक फिर सिद्ध

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:56 am से 12:49 pm तक
विजय मुहूर्त 02:42 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल