लाइव टीवी

Panchang 22 June: आज करें भगवान शिव की उपासना, जानिए सोमवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Updated Jun 22, 2020 | 06:09 IST

पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 22 जून
मुख्य बातें
  • आज सोमवार है। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है।
  • आज सूर्य व चन्द्रमा दोनों मिथुन राशि में है।
  • आज भगवान शिव की उपासना करें।

आज का पंचांग, 22 June 2020: आज विक्रम संवत 2077 आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। आज सूर्य व चन्द्रमा दोनों मिथुन राशि में है।

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।

उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज भगवान शिव की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज शिव पूजा का अनन्त फल है।

यहां पढ़ें 22 जून का पंचांग

  • दिनांक-22 जून
  • माह-आषाढ़
  • पक्ष-शुक्ल
  • तिथि- प्रतिपदा
  • दिवस-सोमवार
  • नक्षत्र- आद्रा
  • करण-बव
  • सूर्योदय-05:24am
  • सूर्यास्त-07:22pm
  • सूर्य राशि-मिथुन
  • चन्द्र राशि-  मिथुन 

शुभ मुहूर्त
अभिजीत-11:55am से 12:52pm तक
विजय मुहूर्त-02:46 pm से 03: 44pm तक
गोधुली मुहूर्त-07:09pm से 07:36pm तक
राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल