लाइव टीवी

आज का पंचांग, 22 मार्च 2021: भगवान शिव की उपासना के साथ करें माता दुर्गा की पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Mar 22, 2021 | 06:00 IST

आज का पंचांग 22 मार्च 2021: आज दुर्गासप्तशती का पाठ करने से अनन्त पुण्य मिलेगा। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। पढ़ें आज के पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 22 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • सोमवार चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • मंदिर में माता दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें।
  • चन्द्रमा मिथुन राशि मेंं है, आज मूंग का दान भी श्रेयस्कर है।

Aaj Ka Panchang 22 March 2021: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज आद्रा नक्षत्र है। आज पवित्र नदी में स्नान करें। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व उनकी 01 परिक्रमा करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मिथुन राशि मेंं है। आज मूंग का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 22 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 22 मार्च 2021
दिवस सोमवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 06:27 am
सूर्यास्त 06:30 pm
नक्षत्र आद्रा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मिथुन
करण बव
योग सौभाग्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:04 am से12:53 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:18 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:18 pm से 06:40 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल