लाइव टीवी

आज का पंचांग, 22 मई 2021: वैशाख माह शुक्ल पक्ष की एकादशी पर करें तिल-उड़द दान, जानिए शुभ मुहूर्त

Updated May 22, 2021 | 05:48 IST

Aaj ka Panchnag, 22 May 2021: यहां जानिए शनिवार के दिन का पंचांग, जिससे मिलेगा दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। साथ ही पता चलेंगी दिन की ग्रह स्थितियां।

Loading ...
22 मई का पंचांग, Aaj ka panchang 22 May 2021
मुख्य बातें
  • आज काले वस्त्र का है जीवन में बहुत महत्व।
  • भगवान शिव के साथ हनुमान जी की भी करें पूजा।
  • जानिए दिन के किस समय हैं कौन से शुभ मुहूर्त।

22 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। प्रातःकाल 09 बजकर 15 मिनट के बाद एकादशी लग जाएगी। आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उडद का दान करें। आज काले वस्त्र के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज शनिवार है। आज  चन्द्रमा कन्या में हैं।

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 22 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 22 मई 2021
दिवस शनिवार
माह वैशाख, शुक्ल पक्ष 
तिथि दशमी 09:15am तक फिर एकादशी
सूर्योदय 05:31 am
सूर्यास्त 07:05 pm
नक्षत्र

उत्तराफाल्गुनी

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि कन्या
करण गर
योग

वज्र

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:51 am से12:44 pm तक
विजय मुहूर्त 02:33 pm से 03:29 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:54 pm से 07:16 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल