लाइव टीवी

आज का पंचांग, 22 जून 2021: प्रदोष व्रत में करें सुंदरकांड का पाठ, जानिए मंगलवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Jun 22, 2021 | 01:30 IST

Aaj ka Panchnag, 22 June 2021: जानिए 22 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त। पंचांग से मिलेगा मंगलवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Loading ...
आज का पंचांग 22 जून, aaj ka panchang 22th June 2021
मुख्य बातें
  • आज गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है।
  • आज मंगल बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।

22 जून 2021 का पंचांग:  आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है।आज विशाखा नक्षत्र है।आज प्रदोष व्रत है जिसे भौम प्रदोष कहते हैं। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें।

आज गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है।आज विधि विधान से हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुंदरकांड का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज मंगलवार है।आज मंगल बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 22 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 22 जून 2021
दिवस मंगलवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 05:27 am
सूर्यास्त 07:18 pm
नक्षत्र विशाखा02:24pm तक फिर अनुराधा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि तुला09 :01am तक फिर वृश्चिक
करण बालव10:23am तक फिर कौलव
योग

सिद्ध01:53pm तक फिर साध्य

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55pm से12:50pm तक
विजय मुहूर्त 02:40pm से 03:37pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:27pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल