लाइव टीवी

आज का पंचांग, 23 अप्रैल 2021: चैत्र मास की एकादशी पर करें अन्न और वस्त्र दान, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Apr 23, 2021 | 06:00 IST

आज का पंचांग 23 अप्रैल 2021: शुक्रवार चैत्र माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज अन्न दान के साथ वस्त्रदान का बहुत महत्व है। पढ़िए 23 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj ka panchang 23 April 2021
मुख्य बातें
  • आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।

Aaj Ka Panchang 23 April 2021: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज मघा नक्षत्र है। आज व्रत रहें। भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 23 अप्रैल 2021
दिवस शुक्रवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष 
तिथि एकादशी
सूर्योदय 05:52 am
सूर्यास्त 06:48 pm
नक्षत्र

मघा

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि सिंह
करण वणिज
योग वृद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:54 pm से12:46 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:32 pm से 06:58 pm तक

आज राहुकाल- प्रात:काल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और कोई मंगल कार्य का आरंभ भी नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल