लाइव टीवी

आज का पंचांग, 23 अगस्त 2021: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? सोमवार के मुहूर्त

Updated Aug 23, 2021 | 05:55 IST

Aaj ka Panchnag, 23rd August 2021: जानिए 23 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से मिलेगा सोमवार के पूरे दिन के शुभ व अशुभ समय का ज्ञान।

Loading ...
आज का पंचांग 23 अगस्त, aaj ka panchang 23rd August 2021
मुख्य बातें
  • चावल के साथ वस्त्र दान का है बहुत महत्व।
  • पंचांग से होता है शुभ व अशुभ समय का ज्ञान।
  • सबसे बेहतर होता है अभिजीत मुहूर्त का समय।

23 अगस्त 2021 का पंचांग: आज 2078 आनंद, विक्रम संवत भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज चावल दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज व्रत रहें व शिव जी की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 23 अगस्त 2021
दिवस सोमवार
माह भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 05:58 am
सूर्यास्त 06:48 pm
नक्षत्र शतभिषा 07:25 pm तक फिर पूर्वभाद्रपद
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि कुंभ
करण कौलव 04:35 pm तक फिर तैतिल
योग अतिगण्ड 08:37 am तक फिर सुकर्मा
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल