लाइव टीवी

Panchang 23 June: हनुमान जी की पूजा से मिलेगा अनन्त फल, सुंदरकांड का जरूर करें पाठ

Updated Jun 23, 2020 | 06:03 IST

पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 23 जून
मुख्य बातें
  • भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।
  • मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।
  • आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

आज का पंचांग, 23 June 2020: आज विक्रम संवत 2077 आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आज मंगलवार है। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है तथा प्रातःकाल 07 बजकर 35 मिनट पर कर्क राशि में आ जाएगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।

मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज हनुमान जी की पूजा का अनन्त फल है।

यहां पढ़ें 23 जून का पंचांग

  • दिनांक-23 जून
  • माह-आषाढ़
  • पक्ष-शुक्ल
  • तिथि- द्वितीया
  • दिवस-मंगलवार
  • नक्षत्र- पुनर्वसु
  • करण-कौलव
  • सूर्योदय-05:23am
  • सूर्यास्त-07:21pm
  • सूर्य राशि-मिथुन
  • चन्द्र राशि-  मिथुन 07:35am तक फिर कर्क

आज का मुहूर्त
अभिजीत: 11:55am से 12:51pm तक
विजय मुहूर्त: 02:47 pm से 03: 45pm तक
गोधुली मुहूर्त: 07:09pm से 07:37pm तक
राहुकाल: दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल