लाइव टीवी

Aaj ka Panchang, 23 सितंबर 2021: किस समय लगेगा राहुकाल और कब है शुभ मुहूर्त? जानिए गुरुवार का पंचांग

Aaj Ka panchang 23th September 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 23 september 2021
Updated Sep 23, 2021 | 08:20 IST

23th September 2021 ka Panchang: गुरुवार के पूरे दिन के लिए पंचांग से जानिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 23 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj Ka panchang 23th September 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 23 september 2021Aaj Ka panchang 23th September 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 23 september 2021
23 सितंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • जातक आज भगवान विष्णु के साथ हनुमान जी की उपासना करें।
  • इस दिन अन्न दान करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • इस दिन दुर्गासप्तशती का पाठ अवश्य करें। 

23 September 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह कृष्ण की तृतीया है। रेवती नक्षत्र है। आज श्राद्ध की तृतीया तिथि है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज के दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है। आज गुरुवार है। गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 सितंबर 2021 (Today Panchang) 

दिनांक 23 सितंबर 2021
दिवस गुरुवार
माह आश्विन, शुक्ल पक्ष
तिथि 06:53 am तक द्वितीया फिर तृतीया
सूर्योदय 06:13 am
सूर्यास्त 06:12 pm
नक्षत्र रेवती 
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मेष
करण गर
योग ध्रुव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:56 am से 12:11 pm तक 
विजय मुहूर्त 02:44 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:34 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे​ तक रहेगा। इस समय अंतराल में जीवन से जुड़ा कोई भी मंगल शुभ कार्य करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल