लाइव टीवी

आज का पंचांग, 24 अक्टूबर 2020: कन्या पूजन से मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, सुबह 9 बजे से राहुकाल शुरू

Updated Oct 24, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग 24 अक्टूबर 2020: विक्रम संवत 2077 के आश्विन माह शुक्ल पक्ष में नवरात्र की अष्टमी के मौके पर सप्तश्लोकी दुर्गा व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ अनंत शुभफलदायी बताया गया है। जानिए आज का पंचांग और मुहूर्त।

Loading ...
Aaj ka panchang 24 October 2020 today
मुख्य बातें
  • राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें
  • मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें, सुबह 9 बजे से रहेगा राहुकाल
  • पंचांग से मिलता है दिन के समस्त ग्रह गोचर और नक्षत्र का ज्ञान

Aaj Ka Panchang 24 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवरात्र की अष्टमी है। प्रातःकाल 07 बजे के बाद नवमी लग जायेगी। आज चन्द्रमा मकर राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज कन्या  पूजा करें। कन्या की पूजा से माता दुर्गा प्रसन्न होती हैं। आज दान का अनन्त फल है।

आज का पंचांग 24 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 24 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि अष्टमी07am तक फिर नवमी
दिवस शनिवार
नक्षत्र श्रवण
करण बव
सूर्योदय 06:27am
सूर्यास्त 05:45pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मकर   
शुभ मुहूर्त-  11:44am से12:29pm तक
विजय मुहूर्त 02:01 pm से 02: 41pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:39pm से 06:57pm तक
राहुकाल 09 बजे से 10:30 बजे  तक

राहुकाल के दौरान कोई भी महत्वपूर्ण काम न करें और न ही कोई शुभ कार्य आरंभ करें। नवरात्रि के दौरान सप्तश्लोकी दुर्गा व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल