लाइव टीवी

24 जुलाई 2021 का पंचांग: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए शनिवार के दिन का पंचांग

Updated Jul 23, 2021 | 17:01 IST

Aaj ka Panchnag, 24th July 2021: पंचांग से मिलेगा शनिवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 24 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 24 जुलाई, aaj ka panchang 24th July 2021
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु की उपासना के साथ शनिवार को करनी चाहिए हनुमान जी की पूजा।
  • बजरंग बाण का पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • यहां देखिए आज का पंचांग, जिससे होता है शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

24 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। यह गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। गुरुपूर्णिमा का व्रत रहें। दान पुण्य करें। अपने गुरु की पूजा का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है, बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 24 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 24 जुलाई 2021
दिवस शनिवार
माह आषाढ़, शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 08:08 am तक फिर प्रतिपदा
सूर्योदय 05:44 am
सूर्यास्त 07:11 pm
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 12:40 pm तक फिर श्रवण
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मकर
करण बव 08:07 am तक फिर बालव
योग विष्कम्भ 06:11 am तक फिर प्रीति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल