लाइव टीवी

आज का पंचांग, 24 जून 2021: कब लगेगा राहुकाल और किस समय हैं शुभ मुहूर्त? देखिए गुरुवार का पंचांग

Updated Jun 24, 2021 | 06:00 IST

Aaj ka Panchnag, 24 June 2021: पंचांग से मिलेगा गुरुवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 24 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 24 जून, aaj ka panchang 24th June 2021
मुख्य बातें
  • पंचांग पढ़कर ही करनी चाहिए अपने दिन की शुरुआत।
  • मिलता है दिन की परिस्थितियों और शुभ-अशुभ मुहूर्त का ज्ञान।
  • जानिए आज के दिन के बारे में क्या कहता है पंचांग।

24 जून 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। पूर्णिमा का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 24 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 24 जून 2021
दिवस गुरुवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा
सूर्योदय 05:28 am
सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र ज्येष्ठा 09:12am तक फिर मूल
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि वृश्चिक 09:12 am तक फिर धनु
करण विष्टि 01:50 pm तक फिर बव
योग शुभ 06:07 am तक फिर शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:52 pm तक 
विजय मुहूर्त 02:39 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल