लाइव टीवी

25 अप्रैल 2022 का पंचांग: भगवान शिव का करें रुद्राभिषेक, धार्मिक पुस्तक के दान का है बहुत महत्व

Updated Apr 24, 2022 | 17:21 IST

25 April 2022 ka Panchang: माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। यहां पढ़ें सोमवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है।
  • माता पार्वती जी की स्तुति करें।
  • माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

25 April 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की दशमी है तथा धनिष्ठा नक्षत्र है।आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 25 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 25 अप्रैल 2022  
दिवस सोमवार
माह वैशाख,कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 
सूर्योदय

05:47am

सूर्यास्त 06:54pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

कुंभ

करण वणिज
योग

शुक्ल

अभिजीत मुहूर्त  11:57am से 12:49pm तक। 
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:15pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल