लाइव टीवी

आज का पंचांग, 25 मार्च 2021: भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की भी करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

Updated Mar 25, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 25 मार्च 2021: आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। पढ़ें 25 मार्च का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 25 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज आश्लेषा नक्षत्र है।
  • आज अन्न दान का बहुत महत्व है।
  • एकादशी का व्रत रहें।

Aaj Ka Panchang 25 March 2021:  आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है।आज आश्लेषा नक्षत्र है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। एकादशी का व्रत रहें।दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है।

आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज गुरुवार
है।आज गुरु केे बीज मंत्र के जप का दिवस है।आज चन्द्रमा कर्क में है।

 प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 25 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 25 मार्च 2021
दिवस गुरुवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी 09:45am तक फिर द्वादशी
सूर्योदय 06:24 am
सूर्यास्त 06:32 pm
नक्षत्र आश्लेषा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि कर्क 10:50 pm तक फिर सिंह
करण विष्टि
योग सुकर्मा
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:05pm से12:54pm तक
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:18pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:20pm से 06:44pm तक

आज राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल