लाइव टीवी

Today Panchang 25 October: शुक्रवार को ये घड़ी रहेगी सबसे शुभ, जानें कब लगेगा अभिजीत मुहूर्त

Updated Oct 25, 2019 | 05:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Aaj ka panchang 25 October 2019

Today Panchang 25 October 2019: शुभ तथा अशुभ समय का ज्ञान सबको चाहिए। हर व्यक्ति प्रगति चाहता है।  शुभ तथा अशुभ समय का ज्ञान होने से हम सही समय पर किसी कार्य को आरम्भ करते हैं। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या न करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही प्रखर वक्ता हो सकते हैं। वो मुखर होते हैं। टेक्निकल या प्रबंधकीय डिग्री होती है। ये बहुत ज्यादा विदेश यात्रा करेंगे। भोजन के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो मेडिकल के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये बहुत मजबूत होते हैं लेकिन उदर रोग की संभावना बनी रहेगी। ये माता-पिता के आज्ञाकारी होते हैं। प्रायः घर से दूर विदेशों में रहेंगे। इनके भाग्य में यात्राएं खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत चल तथा अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में धार्मिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बहुत दानी तथा परोपकारी होंगे। अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे।

Today Panchang 25 October 2019

  • वार- शुक्रवार
  • माह- कार्तिक
  • पक्ष- कृष्ण
  • तिथि- द्वादशी 07:09pm तक फिर त्रयोदशी
  • नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी 11am तक फिर उत्तरा फाल्गुनी
  • करण- कौलव 08:45am तक फिर तैतिल
  • सूर्योदय- 06:30am
  • सूर्यास्त- 05:37pm
  • सूर्य राशि- तुला
  • चंद्र राशि- सिंह 04:25pm तक फिर कन्या

शुभ मुहूर्त- अभिजीत-11:43am से 12:28pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल