लाइव टीवी

आज का पंचांग, 26 दिसंबर: सूर्यग्रहण हो गया, पंचांग से जानें दिन का कौन सा समय होगा बेहद शुभ

Updated Dec 26, 2019 | 11:59 IST

आज का पंचांग, 26 दिसंबर 2019 : पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 26 December: शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें। नक्षत्र तथा राशि का महत्व बहुत ज्यादा है।

Panchang 26 December 2019: जीवन कर्म तथा भाग्य का मिश्रित फल है। प्रत्येक समय हम ग्रहों की चाल से प्रभावित होते रहते हैं पंचांग से शुभ तथा अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें। नक्षत्र तथा राशि का महत्व बहुत ज्यादा है। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही सफल आर्किटेक्ट हो सकते हैं। वो बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। उनके पास बहुत कलाएं होंगी। ये अपनी पढ़ाई के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे। इसी उद्देश्य से विदेश यात्रा भी करेंगे। अच्छे पहनावे के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो एमबीए के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये बहुत मजबूत होते हैं तथा कभी-कभी नेत्र या चेस्ट रोग की संभावना बनी रहेगी। प्रायः घर से दूर पश्चिम दिशा में रहेंगे। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही चल तथा अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव मृदुलता से भरा होगा। इनके जीवन में कई मोड़ ऐसे आएंगे जब ये अपने करियर को बदलते रहेंगे। ऐसे जातक समाजसेवी तथा परोपकारी होंगे। अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। परिवार के प्रति बहुत ही अच्छे रहेंगे। ये जहां भी रहेंगे बहुत ही सम्पन्न तथा लोकप्रिय रहेंगे। धारावाहिक निर्माण तथा फिल्म प्रोडक्शन से संबंधित कार्य भी कर सकते हैं। ये मित्रता को निभाएंगे। बहुत ही शानदार इंसान रहेंगे। ससुराल से लाभ की प्राप्ति करेंगे।

Aaj ka Panchang 26 December 2019: 

  • वार-गुरुवार
  • माह-पौष
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि-अमावस्या10:44am तक प्रतिपदा
  • नक्षत्र- मूल
  • करण-नागव
  • सूर्योदय-07:17am
  • सूर्यास्त-05:27pm
  • सूर्य राशि-धनु
  • चंद्र राशि- धनु
  • शुभ मुहूर्त-अभिजीत-11:48am से 12:28pm तक
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल-दोपहर  01:30 बजे से 03 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल