लाइव टीवी

आज का पंचांग, 26 दिसंबर 2020: आज किसी मंदिर में हनुमान जी की तीन परिक्रमा करें, पीपल को जल देने से मिलेगा लाभ

Updated Dec 26, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग 26 दिसंबर 2020: आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व उनकी तीन परिक्रमा करें। पीपल को जल दें।आज सुंदरकांड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। पढ़ें पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 26 December, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है।
  • भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ शनि देव की पूजा भी करें।
  • आज व्रत रहें व दान पुण्य करें।

Aaj Ka Panchang 26 December 2020: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है।आज शनिवार है।भ गवान कृष्ण जी की उपासना के साथ शनि देव की पूजा भी करें।आज व्रत रहें व दान पुण्य करें।आज तिल दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व उनकी तीन परिक्रमा करें। पीपल को जल दें।आज सुंदरकांड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज महामृत्युंजय मंत्र के जप का दिवस है।आज चन्द्रमा मेष से वृष राशि में 05:15pm बजे जाएगा । वृष का स्वामीग्रह शुक्र है।शुक्र के बीज मंत्र का भी जप कर सकते हैं। तिल व उड़द का दान कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 26 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 26 दिसंबर
तिथि द्वादशी
दिवस शनिवार
नक्षत्र भरणी
योग  सिद्धा
माह  मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
करण बव
सूर्योदय 07:12 am
सूर्यास्त 05:33 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मेष 05:25pm तक फिर वृष 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:01pm से 12:43pm 
विजय मुहूर्त  02:07pm से 02:49pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:20pm से 05:45pm तक 

आज राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से10:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल