लाइव टीवी

Panchang Today, 26 दिसंबर 2021 का पंचांग: माता काली जी की विधिवत पूजा के साथ भैरो स्तोत्र का करें पाठ, पढ़ें रविवार का पंचांग

Updated Dec 25, 2021 | 14:10 IST

26 December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 26 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • भगवान शिव जी की उपासना के साथ सूर्य व हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है।
  • माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें।

26 December 2021 ka Panchang: आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी   तथा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।आज रविवार का व्रत है।यह व्रत बहुत ही पुण्य वृद्धिकारक होता है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ सूर्य व हनुमान जी की पूजा भी करें। श्रद्धा पूर्वक  व्रत रहें।दान पुण्य करें।आज गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है।रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज सूर्य व गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 26 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 26 दिसंबर 2021
दिवस रविवार
माह पुष्य, कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी
सूर्योदय 07:11am
सूर्यास्त 05:31 pm
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि  सिंह
करण विष्टि
योग आयुष्मान

Also Read: Horoscope Today, 26 December 2021: तुला राशि वालों को होगी जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति, जानें शनिवार का राशिफल

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58am से 12:54pm तक
विजय मुहूर्त 02:45pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05pm से 07:29pm तक

Also Read: अंक ज्योतिष, 26 दिसंबर 2021: इन अंक वालों का स्वास्थ्य होगा प्रभावित, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल